हेडलाइन:
खगड़िया में शॉर्ट फिल्म ‘द फादर’ का वीडियो ट्रायल प्रदर्शित, डॉ अरविन्द वर्मा बोले—फरकिया में प्रतिभावान कलाकारों की कमी नहीं
खबर:
खगड़िया। स्थानीय प्रोड्यूसर व अभिनेता सतीश आनंद द्वारा निर्मित हिन्दी शॉर्ट फिल्म “द फादर” का वीडियो ट्रायल जिले के एकमात्र सिनेमा हॉल कृष्णा टॉकीज में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर सिने कलाकार व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविन्द वर्मा (चेयरमैन, बिहारी पावर ऑफ इंडिया) सहित फिल्म के लेखक व निर्देशक राहुल दीवाना, कलाकार धर्मेन्द्र सिंह और मणिशंकर समेत कई लोग मौजूद रहे।
फिल्म का निर्माण स्थानीय कलाकारों को लेकर किया गया है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविन्द वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फरकिया इलाके में प्रतिभावान कलाकारों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को आगे आकर स्थानीय फिल्म निर्माताओं को सामाजिक फिल्मों के निर्माण में सहयोग करना चाहिए, ताकि क्षेत्र के कलाकारों को अवसर मिल सके।
डॉ. अरविन्द वर्मा इससे पहले फिल्म “प्रस्थान”, “सरकारी नौकरी” और “फोर जी आवारा” में अपने अभिनय से पहचान बना चुके हैं। साथ ही उन्हें भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा बेस्ट एंकर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
फिल्म “द फादर” के प्रदर्शन के बाद उपस्थित लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रतिक्रिया देने वालों में मनीष सिंह, प्रियदर्शना सिंह, अरुण वर्मा, नीलम वर्मा, बासुदेव विधाता, सुशांत यादव और कुणाल सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
0 Comments