चौसा/मधेपुरा:
चौसा प्रखंड अंतर्गत गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर में बेहतर अनुशासन, विद्यालय में नियमित उपस्थिति और सहपाठियों के प्रति सहयोग की भावना जैसे अच्छे गुणों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर माह बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में फरवरी माह के ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा ऋतु कुमारी को प्रदान किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक जफर अहमद ने छात्रा को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक कमलेश कुमार ने कहा कि ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ सम्मान बच्चों में प्रेरणा, आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ावा देता है, जिससे वे अकादमिक और व्यवहारिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इससे विद्यालय में एक सकारात्मक माहौल बनता है, जहां मेहनत और अच्छे व्यवहार की पहचान की जाती है तथा बच्चों की प्रतिभा को सम्मान मिलता है।
मौके पर शिक्षक अनुज कुमार, देवराम कुमार, राजेंद्र कुमार (कंप्यूटर शिक्षक) तथा शिक्षिका सुषमा कुमारी और रचना कुमारी भी उपस्थित रहीं।
0 Comments