BIHAR:नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन की अगुआई उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने की, हवाई अड्डा पर

नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन की अगुआई उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने की, हवाई अड्डा पर 

नए राज्यपाल के मार्गदर्शन में बिहार राज्य विकास और जन कल्याण के पथ पर होगा अग्रसर - डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग मंत्री 

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने दो मंत्रियों यथा डॉ दिलीप जायसवाल तथा सुनील कुमार को किया प्राधिकृत 

ANA/Arvind Verma 

पटना। बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन के पटना हवाई अड्डा आगमन पर उनकी अगवाई मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की तरफ़ से बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल एवं शिक्षा/विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा/उच्च शिक्षा विभाग मंत्री सुनील कुमार ने किया। सनद रहे, भारत के राष्ट्रपति ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन को नियुक्त किया है। एयर इंडिया की विमान संख्या - एo आईo-  2523 द्वारा पटना पहुंचे, जिनका हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर में उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल तथा मंत्री सुनील कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। प्रोटोकॉल हस्तक के अध्याय - 12 के अनुसार मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल की अगवाई के लिए दो मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल और सुनील कुमार को प्राधिकृत किया था। पटना आगमन पर बिहार के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मौके पर उपस्थित मीडिया से उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा नए राज्यपाल महोदय का गौरवपूर्ण सैन्य अनुभव, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण निश्चित ही बिहार के प्रशासनिक और सामाजिक जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आगे उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि नए राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन में राज्य सुशासन, विकास और जनकल्याण के पथ पर और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

 

Post a Comment

0 Comments